Nature Nature

अणुव्रत आंदोलन बना जीवन शैली का संदेशवाहक, ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मनाया प्रेरणा दिवस

Nature

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बुधवार को अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीत से हुई, जिसे प्रदीप पुगलिया और चमन श्रीमाल ने प्रस्तुत किया। स्कूल प्रिंसिपल पार्वती शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अणुव्रत के उद्देश्य बताए। साध्वी श्रेयसप्रभा ने अणुव्रत के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं साध्वी कामलविभ ने एक कहानी के माध्यम से ‘अणुव्रत को जीवन में कैसे अपनाएं’ समझाया। महिला मंडल से मधु झाबक ने अणुव्रत आंदोलन की शुरुआत और आचार्य तुलसी के योगदान पर जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अहिंसा, सदाचार और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा – “अणुव्रत आंदोलन केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जीवन जीने की शैली है, जो समाज को एक सूत्र में बांधता है।” इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद शर्मा, अशोक झाबक, विशाल स्वामी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। तेरापंथ सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद और अन्य संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights