समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
देवनारायण कॉलोनी स्थित बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में गुरुवार को पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर हजारी लाल मीणा द्वारा लाइब्रेरी कक्ष के लिए एयर कंडीशनर भेंट किया गया। लाइब्रेरी टीम ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम प्रमुख गजानंद सेवग ने बताया कि यह संभाग की पहली निशुल्क लाइब्रेरी है, जो क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संचालित की जा रही है।











