Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अणुव्रत सप्ताह का तीसरा दिन, सौहार्द व भाईचारे का बना प्रतीक

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 3 अक्टूबर 2025।
अणुव्रत सप्ताह का तीसरा दिन सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में मालू भवन में उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके बाद प्रभारी अंजू पारख ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को और भी मंगलमय बना दिया।

मुख्य प्रवचन में साध्वी संगीतश्री जी ने कहा—
“समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम प्रेम, सौहार्द और आपसी सहयोग से साथ मिलकर चलें।”

इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए—

विजयराज सेठिया (तेरापंथी सभा), मधु झाबक (महिला मंडल) और चमन श्रीमाल (तेयुप) ने सांप्रदायिक सौहार्द के महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी सम्मान और प्रेम बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

सह प्रभारी विमल भाटी ने कहा कि सौहार्द की शुरुआत घर, गांव और समाज से करनी होगी।

श्याम आर्य (सामाजिक कार्यकर्ता, धीरदेसर चोटियांन) ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

अल्ताफ रजा (इमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत) और कन्हैयालाल सारस्वत (कृषि अधिकारी) ने भी सांप्रदायिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

अंत में साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा जी ने कहानियों और गीतों के माध्यम से सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि आचार्य तुलसी, महाप्रज्ञ और महाश्रमण जी ने अणुव्रत का संदेश जन-जन तक पहुँचाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया। अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची और उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन के.एल. जैन ने किया।

समारोह में विशाल स्वामी, शुभकरण पारीक, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक सहित विभिन्न संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधि व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अणुव्रत समिति ने बताया कि—
📌 04 अक्टूबर को पर्यावरण दिवस एवं
📌 05 अक्टूबर को नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Related Posts

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights