Nature Nature

सुप्रीम कोर्ट तक पहुँची सोनम वांगचुक की जंग – गहलोत बोले, सरकार करे गंभीरता से विचार

Nature

समाचार गढ़, 3 अक्टूबर 2025।
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि “सोनम वांगचुक को जोधपुर जेल भेजना समझ से परे है। अचानक ऐसी कौन-सी परिस्थिति आ गई कि उन पर कड़ी धाराएं लगानी पड़ीं और उन्हें जेल भेज दिया गया? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

गहलोत ने आगे कहा कि वांगचुक की पत्नी लगातार पत्र लिख रही हैं और उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “पत्नी बहुत समझदार हैं, जो लिख रही हैं, सोच-समझकर ही लिख रही हैं। सरकार को उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। मेरा मानना है कि वांगचुक को अविलंब रिहा किया जाना चाहिए।”

इधर, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर उनकी पत्नी गीताजंलि जे अंगमो सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। गीताजंलि ने हैबियस कॉरपस याचिका दाखिल कर पति की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और तत्काल रिहाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक हफ्ता बीतने के बाद भी न तो गिरफ्तारी का आधार स्पष्ट हुआ है और न ही सोनम की जानकारी मिल रही है। सोमवार को इस मामले पर जल्द सुनवाई की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 26 सितंबर को लद्दाख में राज्य की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद, प्रशासन ने सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया था।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights