Nature Nature

राज्य सरकार ने बदली दिवाली अवकाश की तारीखें — अब 13 से 24 अक्टूबर तक रहेंगे स्कूल बंद

Nature

समाचार गढ़ 5 अक्टूबर 2025 राज्य सरकार ने इस बार दिवाली अवकाश की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां 16 से 27 अक्टूबर तक अवकाश घोषित था, वहीं अब नए आदेश के तहत 13 से 24 अक्टूबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई निजी विद्यालय सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करता और अवकाश के दौरान स्कूल खुला रखता है, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। कई बार बड़े विद्यालय सरकारी आदेशों की अनदेखी करते हुए बच्चों और स्टाफ को बुलाते हैं। विभाग को इस तरह की शिकायतें पूर्व में भी मिल चुकी हैं।

इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर कोई निजी विद्यालय सरकारी आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

इस बीच, निजी विद्यालयों के स्टाफ और अभिभावकों के फोन खुलासा ऑफिस में आने शुरू हो गए हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि दीपावली अवकाश कब से कब तक रहेगा। कई अभिभावकों का कहना है कि उनके विद्यालयों ने 16 तक बुलाया है, जबकि सरकारी आदेश 13 अक्टूबर से छुट्टियों की घोषणा करता है।

अगर कोई विद्यालय 13 अक्टूबर के बाद भी शाला खुली रखता है, तो नागरिक इसकी जानकारी खुलासा ऑफिस को दें ताकि ऐसे विद्यालयों की हकीकत सामने लाई जा सके।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर किए गए इस बदलाव का मुख्य कारण शिविरा पंचांग में संशोधन बताया जा रहा है।

बच्चों को मिलेगी 14 दिन की लंबी छुट्टी

यह बदलाव विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है। 11 अक्टूबर के बाद स्कूल सीधे 25 अक्टूबर को खुलेंगे, क्योंकि 12 अक्टूबर रविवार है। इस तरह छात्रों को कुल 14 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी।

मिड टर्म टेस्ट की तारीखें भी होंगी संशोधित

छुट्टियों की तारीखों में बदलाव के चलते अब मिड टर्म टेस्ट की तारीखों में भी बदलाव संभव है। पहले ये टेस्ट 13 से 15 अक्टूबर तक होने थे, लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने शासन सचिव को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि अब ये परीक्षा 25 से 28 अक्टूबर के बीच कराई जा सकती है।

बच्चों में उत्साह का माहौल

हर साल की तरह इस बार भी बच्चों में दिवाली की छुट्टियों को लेकर उत्साह चरम पर है। त्योहार का यह समय न केवल आनंद का अवसर है, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने, घूमने-फिरने और त्योहार की रौनक का मज़ा लेने का भी मौका देता है। पटाखों की चमक और मिठाइयों की मिठास के बीच यह 14 दिन की छुट्टी बच्चों के लिए बेहद खास बनने जा रही है।

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। देश की राजनीति में इन दिनों महिला आरक्षण बिल को लेकर हलचल तेज हो गई है। एक ओर नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार…

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मनोनीत) का शपथ ग्रहण समारोह।

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मनोनीत) का शपथ ग्रहण समारोह। https://www.youtube.com/live/gIGeZRAXFWs?si=OCwhlmdOTKPtbii1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मनोनीत) का शपथ ग्रहण समारोह।

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मनोनीत) का शपथ ग्रहण समारोह।

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights