Nature Nature

हुनर सीजन-3 को लेकर जबरदस्त उत्साह, नहीं होगी ऑन स्पॉट एंट्री — 12 अक्टूबर तक करवाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Nature

समाचार गढ़ 9 अक्टूबर 2025 शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए खुशखबरी — रंगत फाउंडेशन का लोकप्रिय कार्यक्रम “हुनर सीजन-3” अब बस आने ही वाला है। हर बार की तरह इस बार भी मंच मिलेगा हर उस व्यक्ति को, जिसके पास कुछ खास करने का हुनर है।

कार्यक्रम के आयोजक रोशन बाफना ने बताया कि हुनर सीजन-3 दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 14 अक्टूबर शाम 4 बजे से आयोजित होगा, जिसमें ड्रॉइंग, पेंटिंग, डेकोरेशन आर्ट, आर्ट वर्क, हैंडीक्राफ्ट, मेंहदी, रंगोली, मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल जैसी नॉन-स्टेज प्रतियोगिताएं होंगी।

दूसरा चरण 15 अक्टूबर शाम 4 बजे रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में आयोजित होगा, जिसमें नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री, एक्टिंग, कविता, शायरी, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, विचित्र वेशभूषा, देव-देवी रूप, बहरूपिया, स्टोरी टेलिंग, जादू, कॉमेडी, साफा-पगड़ी जैसी स्टेज प्रतियोगिताएं होंगी।

टीम सदस्य राजकुमारी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। मिस मूमल 2023 और सांस्कृतिक आइकन गरिमा विजय को हुनर सीजन-3 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

कार्यक्रम के सहयोगी संस्थानों में गोकुल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, मंदिर ब्रांड भुजिया एंड नमकीन, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान, रिषभ कंप्यूटर्स, बोथरा कॉम्प्लेक्स सहित कई संस्थान शामिल हैं।

कुशाल शर्मा ने बताया कि इस बार ऑन स्पॉट एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। इच्छुक प्रतिभागियों को 12 अक्टूबर तक 7014330731 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। टू मिनट स्टेज शो में केवल 80 प्रतिभागियों को ही अवसर मिलेगा, जबकि नॉन-स्टेज कैटेगरी में प्रतिभागियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमारी व्यास, शांति ओझा, कुशाल शर्मा, सोनू त्रिपाठी, कुशल बाफना, शशिराज गोयल, हर्षिता शर्मा, अर्पिता शर्मा, खुशी गहलोत, मयंक सेठिया, मोहित पुरोहित, केशव आचार्य, हितेश छाजेड़ और सुनील शर्मा सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights