Nature Nature

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन 11 से ग्रामीण हाट में, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के हों प्रयास : जिला कलेक्टर

Nature

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन 11 से ग्रामीण हाट में
अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के हों प्रयास : जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर 2025, बीकानेर। दीपावली से पूर्व बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विक्रेता एकत्रित होंगे। अवसर होगा, जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर जिला प्रशासन एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 18 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट आयोजित होने वाला हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट एक्सपो का।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि एक्सपो में बीकानेर और राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित 15 राज्यों के परंपरागत हथकरघा और हस्तशिल्पों के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन 11 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगा। उद्घाटन के पश्चात एक्सपो का समय प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
एक्सपो में आंध्रप्रदेश से लेदर कठपुतली, बिहार से मधुबनी और भागलपुर साड़ी, गोवा से कुनबी, कोर्शिया, गुजरात से अजरख, मेटल और बांधनी, हिमाचल से आर्गेनिक फ़ूड, मध्यप्रदेश से गोंड आर्ट और बाघ प्रिंट, ओडिशा से पटचित्र, पेडी स्ट्रॉ आर्ट, उत्तरप्रदेश से लकड़ी के लैंप, हैंडलूम बनारसी साड़ी और चिकनकारी, पश्चिम बंगाल से जूट और कांथा प्रिंट जैसी विभिन्न उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान से पेपर मैसी, टेराकोटा, पंजा दरी की स्टॉल्स लगाई जाएगी।
बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने बताया कि ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ को ध्यान रखते हुए हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से आए कारीगर एवं कलाकार भी शामिल होंगे। एक्सपो का उद्देश्य हथकरघा बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए मंच प्रदान करना है। यह प्रदर्शनी बुनकरों/कारीगरों और उपभोक्ताओं के बीच एक संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक लोगों को एक्सपो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।
फ्लेक्स का किया विमोचन
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना और अतिरिक्त कलेक्टर नगर श्री रमेश देव ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो के फ्लेक्स का विमोचन किया।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित समाचार गढ़ 18 जून 2026 खाटूश्यामजी। सीकर जिले के विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights