Nature Nature

धनेरू गांव में लाखों का माल पार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nature

धनेरू गांव में लाखों का माल पार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम धनेरू में अज्ञात चोर लाखों रुपये के गहने व नगदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित कंवराराम पुत्र रेवंतराम ब्राह्मण निवासी धनेरू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में बनी ढाणी में रहता है। 9 अक्टूबर की सुबह जब वह पत्नी और पुत्रवधू के साथ घर पहुंचा तो मुख्य गेट बंद और अंदर का दरवाजा खुला मिला। घर में प्रवेश करने पर सामान बिखरा हुआ था और संदूक टूटी पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से चांदी की 12 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कड़ला, एक जोड़ी आंवला, एक तागड़ी, बिछुड़ियां, अंगूठियां, ब्रेसलेट, सोने की रखड़ी, गले का हार, झुमके, मंगलसूत्र, ठुसी, बोरिया सहित करीब 37 हजार रुपए नगद, बैंक पासबुक और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

कंवराराम ने बताया कि चोरी से एक दिन पहले 8 अक्टूबर को उसके पड़ोसी सुमनदेवी पत्नी स्वर्गीय मालाराम स्वामी के घर में भी चोरी की वारदात हुई थी। दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में भाजपा नेता आईदान पारीक ने आक्रोश जताया है, और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights