Nature Nature

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मज़बूती पर जोर

Nature

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मज़बूती पर जोर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 अक्टूबर 2025।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़ व सूडसर तथा नगर कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शुक्रवार को वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की, जबकि बीकानेर जिले के पर्यवेक्षक एवं एआईसीसी सचिव राजेश लिलोटिया ने बैठक का संचालन करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने तथा अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, वरिष्ठ नेता मदनगोपाल मेघवाल, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत, सहीराम गोदारा, विमल भाटी, मूलाराम भादू, कोडाराम भादू, संदीप मारू, पूनमचंद नैन, रमेश प्रजापत, सोहनलाल नैन, हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, सत्यनारायण जाट, हीरालाल जाट, मूलचंद स्वामी, दीपक गौतम, आशीष सेवग, अशोक बुढ़िया, विजयराज सेवग, भागूराम सहू, गोरधन खिलेरी, राधाकिशन सुथार, प्रेम भादू, हनुमान बाना, भूराराम गोदारा, रामचंद्र प्रजापत, सतू जोशी, देवकिशन जोशी, प्रदीप पुरोहित, नेतादास स्वामी, अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, मनोज पारख, मनोज सोमानी, महेश मंत्री, जीतू सिंह शेखावत, राजेंद्र मेघवाल, पेमाराम गोदारा, रेखाराम कालवा, रामेश्वरलाल डोटासरा, हजारी जांघू, देवाराम ज्याणी, सोहनलाल महिया, भगवाननाथ कलवानिया, रामप्रताप गोदारा, राजेंद्र राजेश मंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष पद के लिए विमल भाटी और मूलाराम भादू ने आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी ने किसान केसरी स्व. रामेश्वरलाल डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

    खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights