Nature Nature

डूडी किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज थे, उनका जीवन रहेगा प्रेरणास्रोत, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Nature

डूडी किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज थे, उनका जीवन रहेगा प्रेरणास्रोत, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समाचार गढ़, 12 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। पूर्व नेता प्रतिपक्ष जननायक रामेश्वरलाल डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने की। इस अवसर पर डूडी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि डूडी किसान, मजदूर और गरीबों की सच्ची आवाज थे। उनकी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण एक मिसाल है। उनसे प्रेरणा लेकर हमें समाज व जनहित में कार्य करते रहना चाहिए। पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी ने कहा कि डूडी आजीवन सर्वसमाज के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

सभा में पटवारी लूणाराम बाना, हरिराम सारण, सुशील सेरडिया सहित कई वक्ताओं ने डूडी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में बन्नानाथ, जगदीश ज्याणी, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, सुभाष भाम्भू, मांगीलाल प्रजापत, रामनिवास जाखड़, विकास गोदारा, दयानंद बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, श्यामसिंह सारण सहित बालिकाओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवणकुमार भाम्भू ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights