Nature Nature

विश्व शांति हेतु पुष्कर में होगा 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, श्रीडूंगरगढ़ में प्रखर जी महाराज ने दिया आमंत्रण

Nature

समाचार गढ़, 15 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार शाम को विप्र फाउंडेशन श्रीडूंगरगढ़ इकाई के नेतृत्व में आडसर बास स्थित माताजी मंदिर परिसर में प्रखर जी महाराज व सजन जी शास्त्री का समाजबंधुओं द्वारा भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री आईदान पारीक धनेरू, तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, पं. कैलाश आसोपा, ओमप्रकाश पुजारी, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद पारीक, समाजसेवी रामदेव बोहरा, आनंद जोशी, जगदीश कुदाल, अशोक व्यास, गजानंद शर्मा, श्याम पालीवाल, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, मूलचंद पालीवाल, मघराज तिवारी, रामसिंह राजपुरोहित, राम छंगाणी, नंदू छंगाणी, बनवारीलाल पलोड़, रमेश व्यास, गोविंद व्यास, दीनदयाल जोशी, छगनलाल पलोड़, हुलासमल सिखवाल, पोकरमल तावनिया, महावीर सारस्वत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रखर जी महाराज व सजन जी शास्त्री का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रखर जी महाराज ने कहा कि विश्व में बढ़ती अराजकता, आतंकवाद और अशांति को दूर करने के लिए सामूहिक आध्यात्मिक साधना ही एकमात्र उपाय है। इसी उद्देश्य से 8 मार्च से 19 अप्रैल तक तीर्थराज पुष्कर में मणिवैदिका पीठ पर गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 200 कुण्डीय यज्ञ और 100 पुरश्चरणों के माध्यम से 24 करोड़ गायत्री जप किए जाएंगे।

महाराज ने विस्तार से गायत्री उपासना का महत्व बताया और श्रीडूंगरगढ़ के ब्राह्मण समाज को पुष्कर में होने वाले इस विशाल यज्ञ में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम के उपरांत प्रखर जी महाराज पारीक समाज के जिला महामंत्री आईदान पारीक धनेरू के निवास पर भी पधारे, जहां उनका आत्मीय सत्कार किया गया।

  • Related Posts

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    समाचार गढ़ 30 मई 2026।  सुप्रीम कार्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को अदालत के रिहाई आदेश के बावजूद जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता…

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights