Nature Nature

दीपोत्सव की रंगीन छटा में नहाया शहर, रोशनी और परंपरा का अद्भुत संगम

Nature

समाचार गढ़,  18 अक्टूबर। दीपावली पर्व की आहट के साथ ही बीकानेर शहर पारंपरिक उल्लास और रंगीन रोशनी की चमक में सराबोर हो उठा है। पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले जिला प्रशासन की पहल पर शहर की विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग ने माहौल को उत्सवी बना दिया है। गलियों, चौकों और मुख्य बाजारों में की गई आकर्षक सजावट और रोशनी की झिलमिलाहट आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशन में नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों, प्रशासनिक भवनों और चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं देवस्थान विभाग द्वारा प्रमुख मंदिरों को पुष्पों, दीपमालाओं और पारंपरिक सजावट से अलंकृत किया गया है। मंदिरों से उठती दीपशिखाएं और भक्ति स्वर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर रही हैं।

शहर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां युवा, बच्चे और परिवारजन यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। बीकानेरवासी इस भव्य सजावट और पारंपरिक सौंदर्य से अभिभूत हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की दीपावली ने बीकानेर को एक नए और भव्य स्वरूप में प्रस्तुत किया है — जहां परंपरा, प्रकाश और आनंद का अनूठा संगम झिलमिला रहा है।

Related Posts

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में उपनिदेशक आरटीई चंद्र किरण पवार को ज्ञापन सौंपकर लंबित…

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

समाचार गढ़, बीकानेर, 29 अप्रैल 2026। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights