Nature Nature

लापता युवती, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, परिजन बोले ऑनलाइन स्कैम की आशंका

Nature

लापता युवती, पुलिस पर लापरवाही के आरोप, परिजन बोले ऑनलाइन स्कैम की आशंका
समाचार गढ़, 2 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
सात दिन से लापता युवती की तलाश को लेकर आज बिग्गा बास क्षेत्र में माहौल गर्म हो गया। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध जताया। भीड़ में माहेश्वरी समाज के सदस्य, बिहाणी परिवार के लोग और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
लोगों ने आरोप लगाया कि 18 वर्षीय महक पुत्री आकाश बिहाणी 27 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक गंभीरता से जांच नहीं की। परिजनों ने युवती को सरल स्वभाव की बताते हुए किसी ऑनलाइन ठगी या स्कैम में फंसने की आशंका जताई है।
नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संजय करनाणी, शांतिदेवी लखोटिया, भारती डागा, मीनाक्षी डागा सहित कई लोग मौके पर मौजूद रहे और युवती की त्वरित तलाश की मांग की।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए भीड़ को समझाने का प्रयास किया। वहीं, लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती, वे शांत नहीं बैठेंगे।

Related Posts

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडलसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य…

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights