Nature Nature

माकपा तहसील कमेटी की बैठक में सरकार पर जमकर निशाने, संगठन ने तय किए अहम कार्यक्रम

Nature

माकपा तहसील कमेटी की बैठक में सरकार पर जमकर निशाने, संगठन ने तय किए अहम कार्यक्रम

समाचार गढ, श्रीडूंगरगढ़। माकपा तहसील कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में संगठन मजबूती, SIR प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किसान नेता गिरधारीलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तहसील पर्यवेक्षक सीमा जैन व अशोक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रस्ताव के साथ की गई। बैठक में बताया गया कि 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें करीब 70 गांवों व शहर के 125 प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि 14 दिसंबर को माकपा कार्यालय में अगली तहसील स्तरीय बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा— “समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद के लिए बिजली-पानी के बिल अनिवार्य बताकर प्रशासन किसानों को परेशान कर रहा है, जबकि ऐसा कोई आदेश सरकार ने जारी ही नहीं किया। यह फैसला किसान विरोधी है और माकपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।” पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने भी SIR प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा— “सरकार SIR प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर मनमानी थोप रही है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से जुड़ें और जनता के बीच वास्तविक स्थिति रखें।” बैठक में तहसील सचिव मुखराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, दानाराम प्रजापत, सतुनाथ, हशन, शौकीन, ताहिर, सुभाष जावा, जावेद, आमिर, समीर पावटे, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, दौलतराम मेघवाल, मालाराम सांसी, मनीष नायक, कैलाश बारूपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights