Nature Nature

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने पंचायत समिति परिसर में 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का लिया लोकार्पण

Nature

केंद्रीय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने पंचायत समिति परिसर में 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का लिया लोकार्पण

समाचार गढ, बीकानेर, 23 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर पंचायत समिति में 60 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की परिकल्पना ने केंद्रीय वित्त आयोग को जन्म दिया। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने में वित्त आयोग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति परिसर में करवाए गए विकास कार्य आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समर्थ लोगों से गैस सिलेंडर की सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया। इससे जरूरतमंद लोगों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिले। इसी प्रकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा प्रदेश में चलाई गई गिव अप योजना ने प्रदेश के लाखों परिवारों को खाद्य सुरक्षा दी है। उन्होंने साइक्लिंग और ‘टूर डी थार’ के बारे में बताया एवं कहा कि वैश्विक परिदृश्य पर इसने बीकानेर को नई पहचान दिलाई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ गिव अप योजना के तहत अब तक 74 लाख लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का त्याग किया है। इससे प्रतिवर्ष 1400 करोड रुपए का अपव्यय रुका है। इस वर्ष 26 जनवरी से खुले एनएफएसए पोर्टल के माध्यम से अब तक 70 लाख 22 हजार वंचित लोगों को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभ दिया गया है। गोदारा ने ग्राम पंचायत को ग्रामीण व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया और कहा कि इनमें व्यवस्थाओं के विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत में शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने अन्य कार्यों के बारे में बताया।

बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान राजकुमार कसवा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की निजी आय, पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न मद से पंचायत समिति में विकास कार्य करवाए गए हैं। इससे सरकारी कार्यों के संपादन में और अधिक गति आएगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मेघवाल तथा खाद्य मंत्री गोदारा का आभार भी जताया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल तथा गोदारा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, विकास अधिकारी श्रीमती साजिया तबस्सुम, श्री रामनिवास गोदारा, श्री श्रीराम तर्ड बतौर अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, शिवलाल गोदारा, डॉ. कुलदीप बिट्ठू, गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारीक, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य सहित विभिन्न क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और गोपाल जोशी ने किया।

Related Posts

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। फ्रांस में बने राफेल-Marine यानी राफेल-M लड़ाकू विमानों के परीक्षण…

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। रूस और अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार को लेकर एक ऐसा समझौता हुआ है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यूक्रेन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights