Nature Nature

एनएच-11 पर अवैध कट बंद करने की कार्रवाई शुरू, लग रही है रेलिंग, कैमरे लगेंगे, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, दो सरकारी कार्यालयों के कट रहेंगे खुले

Nature

एनएच-11 पर अवैध कट बंद करने की कार्रवाई शुरू, लग रही है रेलिंग, कैमरे लगेंगे, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, दो सरकारी कार्यालयों के कट रहेंगे खुले
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
नेशनल हाईवे-11 पर कस्बे के आबादी क्षेत्र में आवारा पशुओं और अचानक वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए टोल रोड निर्माण के दौरान दोनों ओर व बीच में लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। इन रेलिंगों के कारण हाईवे पर दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण था, लेकिन समय के साथ रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार कई स्थानों पर अवैध कट बना लिए। इससे हाईवे पर सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।
एनएचएआई द्वारा पूर्व में कई बार इन अवैध कटों को बंद कराया गया, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार रेलिंग तोड़कर दोबारा कट बना दिए गए। अब उपखंड प्रशासन एवं एनएचएआई के निर्देश पर टोल कंपनी ने सख्त कदम उठाते हुए आबादी क्षेत्र में रेलिंग को दोबारा दुरुस्त करने और सभी अवैध कटों को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया है।
हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज अमित नोटियाल ने बताया कि नेशनल हाईवे-11 पर आबादी क्षेत्र में बने अवैध कट बंद करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अवैध कट बंद किए गए थे, लेकिन उन्हें दोबारा तोड़ दिया गया। अब इन स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं क्षेत्र के युवा एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता जतन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अवैध कट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, आवारा पशुओं का हाईवे पर प्रवेश रुकेगा, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और कस्बे के सौंदर्य में भी सुधार होगा।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights