Nature Nature

विकास रथ अभियान सुशासन और विकास का संदेश पहुँचा जन-जन तक, तीन गाँव पहुंचा विकास रथ

Nature

विकास रथ अभियान सुशासन और विकास का संदेश पहुँचा जन-जन तक
आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर , जालबसर ,सूरजसर पहुंचा विकाश का रथ।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के सफल एवं जनहितकारी दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आज क्षेत्र के गांव उदरासर जालबसर, सूरजसर पहुंचा।

अभियान के दौरान विधायक सारस्वत एवं भाजपा पदाधिकारियों ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुँचकर आमजन से सीधा संवाद किया। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी, विकासात्मक एवं जनसरोकारों से जुड़े निर्णयों और कार्यों की जानकारी पेम्पलेट वितरण के माध्यम से घर-घर तक पहुँचाई गई। अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की विकास दृष्टि से आम नागरिकों को अवगत कराना रहा।

देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं पूर्ण किए गए हैं तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए और भी नई योजनाएँ एवं कार्य शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भीयानाथ सिद्ध , मेघसिंह सोनी, पवन सारस्वत संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गांवों एवं ढाणियों में पहुँचकर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों को विस्तार से दी।

विकास रथ अभियान के माध्यम से सरकार और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे आमजन में विश्वास और सहभागिता का भाव और अधिक सुदृढ़ हुआ। यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि सुशासन, सेवा और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    समाचार गढ़ 17 जून 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों…

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights