Nature Nature

नेता नहीं, विचारधारा के सिपाही गढ़ेगा श्रीडूंगरगढ़ का सर्वोदय संकल्प शिविर, श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहे कांग्रेस के सिपाही

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 24 दिसम्बर 2025।
कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित हो रहे सर्वोदय संकल्प शिविरों की कड़ी में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में यह महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। बुधवार शाम से ही कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना शुरू हो गए हैं।
कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की पहल पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा यह दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर कस्बे के आडसर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को केवल नेता नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित सजग और संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में तैयार करना है।
संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि शिविर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार,
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव,
प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि,
प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बुडानिया सहित संगठन के अनुभवी प्रशिक्षणकर्ता कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, रीति-नीति, उद्देश्य, लक्ष्य और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर गहन प्रशिक्षण देंगे। साथ ही, देश को आपस में लड़ाकर तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ राजनीतिक रूप से जागरूक होकर मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया जाएगा।
शिविर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने पहले ही अपना पंजीयन करवा लिया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, प्रदेश महासचिव व संभाग प्रभारी विमल भाटी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभीता सिगड़ सहित पदाधिकारी शिविर स्थल पहुंचे और तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंजीकरण से होगा, जबकि सुबह 10 बजे वंदे मातरम् के साथ प्रशिक्षण सत्रों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

  • Related Posts

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights