Nature Nature

आयुक्त विशेषजन आपके द्वार मिशन तहसील 392 के तहत शिविर, दिव्यांगों को उपलब्ध कराएंगे सहायक उपकरण

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर, 28 सितम्बर। विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील 392 के तहत बुधवार ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभांरभ राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन ( राज्यमंत्री दर्जा) उमाशंकर शर्मा और डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अम्बेडकर पीठ) महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने किया।इस मौके पर विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा ने दिव्यांगों की जनसुनवाई की और मौके पर ही उपस्थित विभिन्न अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार चिन्हित लोगों को मौके पर ही आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान शिविर में भी दिव्यांगों को 9 ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार भींचर,तहसीलदार राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप सिंघल थानाधिकारी जय कुमार भादू, प्रवीण भादू,ग्राम विकास अधिकारी प्यारेलाल कड़वासरा, रामदेव शर्मा, सद्वाम हुसैन भाटी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें। शिविर में 9 विशेष योग्यजनों को ट्राई साईकिल,व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस दौरान मदन गोपाल मेघवाल ने मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी चिरंजीवी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील लोगों से की गई।शिविर दौरान छतरगढ़़ दिव्यांग सेवा संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल भांभू ने दिव्यांग लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा को ज्ञापन सौंपा तथा उनकी टीम का शिविर में विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights