Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क में भागवत कथा का तीसरा दिन,विरक्ति ही भगवद् कृपा है- शिवेन्द्रस्वरूप

नेहरू पार्क में तृतीय दिवस की भागवत कथा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास स्थित नेहरु पार्क में गिरधारीलाल मुकेशकुमार पारीक द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महा कथा के तृतीय दिवस सृष्टि क्रम की कथा के अन्तर्गत कपिलोपाख्यान से लेकर पुरन्दरोपाख्यान तक की कथा का सुन्दर विवेचन करते हुए विरक्त संत शिवेन्द्र स्वरूप ने कहा कि पुरंजन जीवात्मा का ही प्रतीक है, जो नौ द्वारे की नगरी में भटक रहा है।
विशुद्ध लोकभाषा राजस्थानी में कथा करते हुए युवा संत ने कहा कि- आ देह, जीवण धन जगदीश्वर ने हासल करण तांई मिल्योड़ी है, पण अंत राम कह आवत नाहिं सूं ओ सहजां ई नरक रो दरवाजो सोध लेवै। आपने कहा कि हमें कैसे पता चले कि हमारे ऊपर भगवद् कृपा प्रारंभ हो रही है? घर में धन- धान्य, ऐश्वर्य, पुत्र पौत्रादि की प्राप्ति से हम समझ लेते हैं कि ईश्वर की कृपा हो रही है, जबकि अध्यात्म और शास्त्र ऐसा नहीं कहते। ऐश्वर्य की प्राप्ति पूर्व जन्मों के सत्कर्मों का शुभ फल है। अगर मन बार बार ईश्वर की शरणागति में जा रहा है और संसार के सारे ऐश्वर्यों से विरक्ति हो रही है तो समझना चाहिए, भगवद् कृपा प्रारंभ हो गई।
बहुधा लोग कहते हैं कि उनका मन भगवान में नहीं लगता तो इस बात पर मन में दुख उपजना चाहिए कि क्यों नहीं लग रहा, निरंतर अभ्यास और निदिध्यासन से अपने चित्त को भगवान में ठहराएं।
आपने इस बात पर जोर दिया कि गुरू बनाने की ललक से अधिक स्वयं को सुयोग्य शिष्य बनाने की चेष्टा करें। गुरु तो बहुत मिल जाएंगे, पर सुयोग्य शिष्यों की बहुत कमी है।
भागवत के अनेक अनछुए गूढ तात्विक प्रसंगों को आपने राजस्थानी में बहुत सरल तरीके से समझाते हुए उपस्थित भागवत पिपासुओं का मन मोह लिया।
कथा के प्रारंभ में डाॅ चेतन स्वामी ने हमारे जीवन में मोबाइल के अत्यधिक दखल पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि हम एक यंत्र की दासता के शिकार होकर अनिद्रा, दुश्चिंता, क्रोध और अवसाद के शिकार होते जा रहे हैं। मोबाइल एडिक्शन के कारण चैन और नींद के घंटों में भी कटौती करते जा रहे हैं। आनेवाले दिनों में हमें डिजिटल व्यसन मुक्ति केन्द्रों की आवश्यकता पड़ेगी। एक दुखद, रुखा, धर्म और संस्कृति से विच्छिन्न समय सामने खड़ा दिखाई दे रहा है।
भागवत कथा सुनने विभिन्न प्रांतों से पधारे श्रद्धालुजनों तथा संत शिवेन्द्रजी की माताश्री का सम्मान दुपट्टा पहनाकर किया गया। तीसरे दिन भी श्रावक-श्राविकाओं से समूचा पार्क क्षेत्र भरा रहा।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights