Nature Nature

ग्रामीणों की एकजुट आवाज और राजनीतिक दबाव लाया रंग, जयपुर से आए आदेश ने बदला परिसीमन का नक्शा

Nature

जयपुर से आए आदेश ने बदला परिसीमन का नक्शा
ग्रामीणों की एकजुट आवाज और राजनीतिक दबाव लाया रंग
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
नव परिसीमन के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो पंचायत समितियों का गठन किया गया था। इस दौरान भाजपा के एक बड़े नेता के पैतृक गांव पुन्दलसर को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति से हटाकर पंचायत समिति रीड़ी में शामिल किए जाने को लेकर जबरदस्त विरोध सामने आया।
संपूर्ण ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत के नेतृत्व में इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, जिला कलेक्टर, विधायक, सांसद, पंचायतीराज मंत्री, पंचायत परिसीमन संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौड़, सहसंयोजक अरुण चतुर्वेदी, भाजपा संगठन के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री तक अपनी आपत्ति पहुंचाई।
ग्रामीणों का कहना था कि श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव होने के बावजूद पुन्दलसर को रीड़ी पंचायत समिति में शामिल करना तर्कसंगत नहीं है, जबकि परिसीमन रिपोर्ट में भी इसे रीड़ी में दर्शाया गया था।
इसके बाद चली राजनीतिक व प्रशासनिक कवायद और भाजपा की अंदरूनी विरोध की आवाज जयपुर के शीर्ष नेताओं तक पहुंची। सोमवार को जयपुर से जारी आदेश में पुन्दलसर को रीड़ी पंचायत समिति से विलोपित कर पुनः श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल कर दिया गया।
इस संशोधन के बाद अब श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में कुल 33 ग्राम पंचायतें तथा पंचायत समिति रीड़ी में 31 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। आदेश के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को नया बल मिला है। माना जा रहा है कि आगामी पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड परिसीमन में भी ग्राम पंचायत पुन्दलसर को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही रखा जाएगा।
फैसले के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सभी ने निर्णय का स्वागत करते हुए संघर्ष में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, नेताओं व समर्थकों का आभार जताया है।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights