Nature Nature

WENWS की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विनीता शर्मा श्रीडूंगरगढ़ बनीं जिलाध्यक्ष

Nature

WENWS की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विनीता शर्मा श्रीडूंगरगढ़ बनीं जिलाध्यक्ष

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संगठन WOMEN’S EMPOWERMENT AND WELFARE SOCIETY (WENWS) द्वारा संगठनात्मक विस्तार की कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए विनीता शर्मा श्रीडूंगरगढ़ को जिला अध्यक्ष (बीकानेर) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डायरेक्टर सुशीला सारस्वत के निर्देशानुसार की गई है। संगठन द्वारा यह जिम्मेदारी समाज सेवा के प्रति विनीता शर्मा की रुचि, महिलाओं को आगे लाने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनीता शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में महिला एवं बाल कल्याण, महिला सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। संस्था समाज में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी रहती है।

WENWS प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम को ज़मीनी स्तर पर आगे बढ़ाने में भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला सारस्वत लंबे समय से समाज सेवा और महिला उत्थान के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को नई दिशा दे रही हैं।

  • Related Posts

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights