Nature Nature

तेरापंथ के युवा व किशोर कर रहे है जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54 दिनों तक लगातार अखण्ड जाप. नवपदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव का नागरिक संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन

Nature

तेरापंथ के युवा व किशोर कर रहे है जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 54दिनों तक लगातार अखण्ड जाप
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में देश व नेपाल की 368 परिषदों में 15 दिसंबर से 6 फरवरी 2026 तक 54 दिनों का अखंड जप “जप अभ्यर्थना 2.0” आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 27 दिसंबर को सायं 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का निरंतर जप संपन्न हुआ, जिसमें 25 युवा साथियों ने सहभागिता की। पवन मांडोत ने बताया कि यह आयोजन आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं आचार्य श्री तुलसी की दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने बताया कि परिषद द्वारा पहली बार 54 दिनों का अखंड जप आयोजित किया गया है। तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू एवं मंत्री पीयूष बोथरा ने कार्यक्रम को श्रद्धा एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न होने की जानकारी दी। साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी ने प्रेरणादायक वाणी से युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने का संदेश दिया।

नवपदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव का नागरिक संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में नवपदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव का आज विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिक प्रतिनिधियों की ओर से सादे एवं गरिमामय वातावरण में स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष एवं गौ सेवक आनंद जोशी, हिंदू क्रांति सेना अध्यक्ष श्याम गिरी, तथा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गौरी शंकर स्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा और थानाधिकारी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में जय किशन पारीक, ओमप्रकाश, शौकीन, फिरोज, जमील, अनिल, कन्हैयालाल, हैप्पी, सुभाष जावा एवं समीर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
वहीं थानाधिकारी राघव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही बेहतर पुलिसिंग संभव है, और आमजन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights