Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में परिवार नियोजन घोटाले का खुलासा,पत्रकार संजय पारीक को मिला राजस्थान पत्रिका का राष्ट्रीय पुरस्कार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान पत्रिका पत्रकारिता पुरस्कार-2026 में श्रेष्ठ स्टोरी (ब्यूरो) श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में उजागर हुए परिवार नियोजन घोटाले पर आधारित खोजी रिपोर्ट के लिए पत्रकार संजय पारीक को प्रदान किया गया है।
यह पुरस्कार “फैमिली प्लानिंग फाइल में… ‘फर्जी प्लानिंग’” शीर्षक से प्रकाशित उस सनसनीखेज खबर के लिए दिया गया, जिसमें सामने आया कि एक साल तक अस्पताल में फर्जीवाड़ा चलता रहा। कागजों में गर्भनिरोधक किट लगाने की एंट्री कर दी गई, जबकि किट वास्तव में आई ही नहीं।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि करीब 300 महिलाओं को बिना किट के ही ‘हवा में’ गर्भनिरोधक किट लगाने का रिकॉर्ड बना दिया गया, ओर कागजों में किट 1400 लगी थी, इसका जांच में खुलासा हुआ था, जिससे न केवल सरकारी योजनाओं की गंभीर अनदेखी उजागर हुई, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ भी बड़ा खिलवाड़ सामने आया।
इस खोजी रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए और पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। खबर के बाद विभागीय स्तर पर जांच और जवाबदेही की प्रक्रिया भी तेज हुई।
इस उपलब्धि पर संजय पारीक ने राजस्थान पत्रिका प्रबंधन का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को सम्मान देकर पत्रकारों का हौसला बढ़ाया। इस उपलब्धि पर पारीक को चहुंओर से बधाईयां मिल रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights