Nature Nature

₹1.45 लाख की रिश्वत लेते ही धराया डिस्कॉम तकनीशियन, ACB की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरढ़। रिश्वतखोरी पर एसीबी ने बड़ा शिकंजा कसते हुए जोधपुर डिस्कॉम के एक तकनीशियन को रंगे हाथों दबोच लिया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्थित डिस्कॉम के उपखण्ड कार्यालय, उपनी मुख्यालय में की गई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी टीम ने तकनीशियन विनोद कुमार को ₹1 लाख 45 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ACB महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी चौकी चूरू को मिली शिकायत में बताया गया था कि परिवादी के पिता के नाम कृषि विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करने और वीसीआर की राशि कम कर जमा करवाने की एवज में आरोपी रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

ACB बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन और चूरू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में, पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 5 जनवरी को जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने परिवादी से ₹1.45 लाख की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम आरोपी की पेंट की जेब से बरामद की गई।

फिलहाल ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Posts

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के लिए आज से टिकट बिक्री शुरू हो गई…

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन मंगलवार को भक्ति, ज्ञान और भावनाओं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल

प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights