Nature Nature

मोमासर वासियों को बड़ी सौगात, नकोदेसर–लाछड़सर वाया आडसर मोमासर सड़क का वर्क ऑर्डर जारी

Nature

मोमासर वासियों को बड़ी सौगात, नकोदेसर–लाछड़सर वाया आडसर मोमासर सड़क का वर्क ऑर्डर जारी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर वासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नकोदेसर–लाछड़सर सड़क खंड (वाया आडसर मोमासर) के निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क इंटरमीडिएट लेन के रूप में निर्मित की जाएगी, जिसकी चौड़ाई 5.5 मीटर होगी। इसके दोनों ओर 1.5 फीट चौड़े बॉर्डर बनाए जाएंगे। सड़क पर 80 एमएम मोटाई का डामरीकरण किया जाएगा, जिससे यह सड़क भारी वाहनों का भार भी आसानी से वहन कर सकेगी।

गौरतलब है कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की बहुत वर्षों पुरानी मांग रही है। सड़क निर्माण से नकोदेसर, आडसर, मोमासर एवं लाछड़सर सहित आसपास के गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और दैनिक आवागमन में भी सुविधा होगी।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी होने पर खुशी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights