Nature Nature

सेवा, त्याग, प्रेम से जीवन सर्वांग सुन्दर– शिवेन्द्रस्वरूप। भागवत कथा का चतुर्थ दिवस

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के नेहरू पार्क में अत्यंत प्रफुल्लित वातावरण में नगर और बाहर के श्रद्धालुजनों की भारी उपस्थिति के साथ श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा का आयोजन गिरधारीलाल, मुकेशकुमार, अमितकुमार पारीक डेलवां वालों ने किया है। निरंतर लगभग पांच घंटे तक निखालिस भागवत सुना रहे हैं, वीतरागी संत शिवेन्द्र स्वरूपजी।
आज चौथे दिन की कथा सुनाते हुए आपने भागवत के पांचवे तथा छठे स्कंध की कथा सुनाई और कहा कि एक भगवद् भक्त की निष्ठा प्रहलाद जैसी होनी चाहिए। प्रहलाद विकट से विकट और विषम से विषम परिस्थिति में अडोल रहते हैं। भक्त को प्रहलाद की भांति निर्भय हो जाना चाहिए।
ब्रह्मचारीजी ने स्पष्ट किया कि यह जीवन भोगों के लिए नहीं मिला है। भोगों से तृप्ति किसी भी स्तर पर संभव नहीं है। आखिर सब कुछ छूट जाता है तो पहले ही निवृत्ति पा लेना सद्बुद्धि का कार्य है। सत्संग से विवेक जागृत होता है और विवेक से बोध। स्वयं का बोध हो जाने पर कल्याण पीछे नहीं रह जाता। भगवान ने हमें भोगी से योगी बनने का सामर्थ्य सहज ही दिया है, हमारी उस ओर दृष्टि नहीं जाती। हमें अपने कर्मों के प्रति हर पल सजग रहना चाहिए। हम अपने आसपास पशु पक्षी आदि जीवों को कष्ट पाते हुए देखते हैं, फिर भी नहीं समझ पाते हैं कि यह सब कर्मों का ही प्रतिफल है जो हर प्राणी भोग रहा है। कर्मों की गति सूक्ष्म है, ऐसा हम गीता में पढते आए हैं, पर यह जानने की चेष्टा नहीं करते कि वह सूक्ष्म कैसे है। प्रारब्ध, संचित और क्रियमाण को किस समय किस प्रकार भोगते हैं, यह बहुत रहस्यमय प्रक्रिया है।
संत शिवेन्द्रजी ने चेताते हुए कहा कि जब हम जानते हैं कि दुर्लभो मानुषो देह तो फिर इसे रद्दी के भाव क्यों बेच रहे हैं? आपने जोर देकर कहा कि सेवा, त्याग और प्रेम को अपने जीवन का ध्येय बनालें, जीवन सर्वांग सुन्दर बन जाएगा।
आज की कथा के प्रारंभ में तीस से अधिक लोगों का सम्मान किया गया। कल कृष्णावतरण की कथा होगी। मंच संचालन चेतन स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

    गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights