Nature Nature

ऊपनी स्कूलों में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जोश – 26 जनवरी की रंगारंग झलक, पढ़े खबर

Nature

ऊपनी स्कूलों में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जोश – 26 जनवरी की रंगारंग झलक, पढ़े खबर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ उपखंड के ग्राम ऊपनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तरादा बास में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं, लोकगीतों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तिरंगे, भारत की बेटी, गुरु महिमा, लोक संस्कृति, देशभक्ति और सामाजिक संदेश पर आधारित प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मंच पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने संविधान, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता रानी और ओम प्रकाश सिद्ध ने किया।

Related Posts

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: उत्तर अरब सागर में 15 सितंबर 2026 की शाम भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights