समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की ओर से स्वर्गीय रामावतार सुथार की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को सायं 3:15 बजे पुस्तकालय भवन, गांधी पार्क के पास, श्रीडूंगरगढ़ में सम्पन्न हुआ। सभा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समिति सदस्य नागरिक विकास परिषद विश्व हिंदू परिषद श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के लोग ने उपस्थित होकर स्व. रामावतार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके सामाजिक सेवा कार्यों, सरल स्वभाव एवं समाज के प्रति समर्पण को याद किया। सेवा समिति ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।













