Nature Nature

खेजड़ी बचाओ आंदोलन, पं. गायत्री प्रसाद के आचार्यत्व में 51 ब्राह्मणों ने किया विष्णु यज्ञ

Nature

खेजड़ी बचाओ आंदोलन, पं. गायत्री प्रसाद के आचार्यत्व में 51 ब्राह्मणों ने किया विष्णु यज्ञ
समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में अब शहरी क्षेत्र में भी समाज और संगठनों का समर्थन सामने आने लगा है। इसी क्रम में बुधवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में कांग्रेस सेवा दल के संयोजन में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से सरकार को सद्बुद्धि देने और राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर पं. गायत्री प्रसाद के आचार्यत्व में 51 ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से विष्णु यज्ञ संपन्न कराया गया।
तेजकरण हर्ष, शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल ने बताया कि खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं बल्कि राजस्थान की संस्कृति, पर्यावरण और पहचान का प्रतीक है। इसके संरक्षण के लिए समाज को आगे आना होगा और जब तक खेजड़ी की कटाई पूरी तरह बंद नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं और वही सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। यज्ञ के माध्यम से भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई है कि वे राज्य और केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दें तथा नेताओं और अधिकारियों में खेजड़ी संरक्षण की भावना जागृत करें। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन और निवेदन के बावजूद जब खेजड़ी की कटाई नहीं रुकी और लाखों पेड़ काट दिए गए, तब यह आंदोलन सड़कों पर उतरने को मजबूर हुआ।
शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, जो सनातन और सांस्कृतिक मूल्यों के नाम पर सत्ता में आई है। ऐसे में जनता को उम्मीद थी कि सरकार सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी, लेकिन अपने चहेते उद्योगपतियों के लाभ के लिए खेजड़ी को दांव पर लगा दिया गया, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्नोई समाज के गुमान राम ने गुरु जाम्भेश्वर की शब्दवाणी का वाचन करते हुए कहा कि खेजड़ी राजस्थानवासियों के लिए प्राणों से भी अधिक मूल्यवान है। इतिहास गवाह है कि यहां के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर खेजड़ी की रक्षा की है और आज भी हर कीमत पर इस वृक्ष को बचाया जाएगा।
इस अवसर पर विश्नोई समाज के बनवारी बिश्नोई, गुमान राम बिश्नोई, मनोज बिश्नोई, सुरजाराम पंचारिया, सोहनलाल उपाध्याय, मगनलाल पाणेचा, चंद्रशेखर राठौर, मनीराम चौधरी सहित कांग्रेस सेवा दल के तेजकरण हर्ष, सुखदेव नाथ, मनोज कल्ला, बसंत व्यास, पाठा महाराज, रत्ना महाराज, गोपाल किराडू, राजाल्डो बोहरा, असलम भाई, बाबू खान सहित समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights