Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

Nature

सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं की दहलीज पर खड़े विद्यार्थियों को भावनात्मक संबल प्रदान करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस समारोह में प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय जीवन की दिशा तय करने वाला होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी सदैव उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर फरियाद अली काजी एवं रामनिवास बेनिवाल ने भी अपने-अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी उपयोगी सुझाव देते हुए उन्हें तनावमुक्त रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का संचार करते हुए मिस्टर फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग के छात्र सिद्धार्थ बोथरा और मिस फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा दिव्या चौधरी को चुना गया। कक्षा 12 वीं कला वर्ग की छात्रा गुंजन व्यास को भी इस सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। तीनों विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

  • Related Posts

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    समाचार गढ़। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की…

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का असर लगातार बना हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights