शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में कविता नायक पुत्री सुभाष नायक निवासी आड़सर पुरोहितान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मोनिका नायक पुत्री कालूराम नायक निवासी आड़सर पुरोहितान ने भी उत्कृष्ट दौड़ प्रदर्शन कर एक मेडल जीतते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












