Nature Nature

तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

Nature

तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

समाचार गढ़, 20-2-2026। बीकानेर के रिडमलसर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी। वह करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे बनी दुकान के अंदर तक ले गया। भीषण हादसे में पिकअप ड्राइवर के पास बैठा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिडमलसर चौराहे पर गुरुवार की दोपहर करीब 2:40 बजे हुआ। शुक्रवार की शाम को घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना दिखाई दे रही है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- हादसे में पिकअप में ड्राइवर के पास बैठे लक्ष्मणराम(30) को गंभीर चोट आई थी। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

करीब 30 मीटर तक घसीटते ले गयाथानाधिकारी के अनुसार- दोनों वाहन अलग- अलग दिशाओं से आ रहे थे। दोपहर में करीब 2:40 बजे पिकअप ने बत्ती क्रॉस करने की कोशिश की, लेकिन तब ही दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर उसे करीब 30 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर से घसीटते हुए सड़क किनारे बनी एक दुकान तक ले गया। टक्कर में पिकअप के ड्राइवर के दूसरी तरफ वाली साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वहां बैठा लक्ष्मणराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप में से लोगों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान लक्ष्मणराम की मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है। हादसे में एक बाइक सवार भी बाल- बाल बचा। प्रत्यक्षदर्शी रमेश का कहना है कि रिडमलसर चौराहे पर किसी प्रकार का स्पीड ब्रेकर या अवरोधक नहीं है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

  • Related Posts

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के अंतिम चरण में सरकार का विधायी कामकाज तो आगे बढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights