Nature Nature

योग शिविर में गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई-पुगलिया

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में श्रीमद् आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा कालूबास के तेरापंथ भवन में आयोजित तीस दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर के ग्यारवें दिन योग शिविर में योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जानकारी देते हुए बताया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में बहुत ही विश्वास रखते थे गांधी जी एडोल्फ जुस्ट की प्रसिद्ध पुस्तक ” रिटर्न टू नेचर ” अर्थात् प्रकृति की ओर चलो से बहुत प्रभावित हुए और प्राकृतिक चिकित्सक बने और अपने जीवन में पांच सौ से अधिक लोगों का उपचार भी किया था इस दिन को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ज्ञानदीप स्कूल के व्यवस्थापक दुर्गाप्रसाद पालीवाल ने छात्र रामनिवास को गांधी जी की वेश भूषा धारण कर मंच पर लाए। इस दौरान पटवारी हरिराम सारण ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके महान कार्यों की व्याख्या की। मंच संचालन राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने किया। योग प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, योगानंद कालवा, गणेश प्रजापत, राकेश परिहार आदि रहे। शिविर के अंत में आयोजक समिति की ओर से सभी योग साधकों के लिए लीची ज्यूस की व्यवस्था की।

  • Related Posts

    सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

    सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे ने अफरा-तफरी…

    श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग: रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र

    श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग: रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 फरवरी 2026। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भजनलाल शर्मा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्विस रोड पर तेज टक्कर: कार–पिकअप भिड़ी, तीन राहगीर घायल

    श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग: रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र

    फर्जी तरीके से हड़पा खेत, पांच व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़े अपराध खबर

    दिनांक 14 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 14 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights