Nature Nature

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

Nature

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। ननद-भाभी ने वन-विभाग की नर्सरी में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके देखे तो चौंक गए। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। रत्नी देवी के विवाह को महज छह महीने हुए थे। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी का रविवार रात 8 बजे का है। सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पारिवारिक मामले के चलते ही दोनों ने सुसाइड की है। अभी तक एफआईआर नहीं आई है। चार बजे तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि एफआईआर में क्या कहा गया है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान विवाहिता रत्नी देवी नायक (19) और माया नायक (20) निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। सीओ खाजूवाला अमरजीत सिंह चावला का कहना है कि पारिवारिक मामले के चलते दोनों के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। अब तक परिजनों ने एफआईआर ही नहीं दी है। ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? परिजनों से पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों…

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। बीजिंग: रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की अमेरिकी नीति के बीच चीन ने अमेरिका को कड़ा जवाब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights