Nature Nature

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

Nature

समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए। अब तक संघ की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे, लेकिन इस बार उनके नेतृत्व में लक्ष्मण राघव को नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2026 से 2030 तक कार्य करेगी।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एस.एल. हर्ष ने बताया कि अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी मनोनयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन लिए गए। अध्यक्ष पद के लिए केवल लक्ष्मण राघव का नामांकन हुआ। नाम वापसी की समय सीमा तक अन्य दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद राघव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।

लक्ष्मण राघव इससे पहले बीकानेर चेस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

चुनाव में विनेश शर्मा (नागौर) को सचिव, शैलेश गुप्ता (बीकानेर) को कोषाध्यक्ष, निलेश बल्दवा (चित्तौड़गढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रद्युम्न गौतम (बारां), देवकिशन पंवार (जैसलमेर) और सोनल गर्ग (उदयपुर) उपाध्यक्ष बने।

संयुक्त सचिव पद पर कपिल पाण्डया (डूंगरपुर), पवन सैनी (चूरू), मुकेश मंडलोई (कोटा) और दिलीप भोजक (नागौर) निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश उमेश शर्मा, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिवकुमार मिश्रा, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष और पूर्व सचिव शंकरलाल हर्ष मौजूद रहे।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि राजस्थान में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 1 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन (दिव्यांगजन) विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा के…

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    समाचार गढ़ 1 मई 2026। 1 मई से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ेगा। सबसे बड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights