Nature Nature

यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, कुछ स्टेशनों के ठहराव व समय में बदलाव

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026, बीकानेर। होली पर्व के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस ट्रेन के मार्ग में कुछ स्टेशनों के अतिरिक्त ठहराव और संचालन समय में भी संशोधन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 11 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक कुल 3 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार सुबह 7.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 6.45 बजे जयपुर पहुंचेगी तथा 6.55 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल 14 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक कुल 3 ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को रात 1.00 बजे रवाना होकर जयपुर सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी तथा 8.50 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सोमवार सुबह 4.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव तथा संचालन समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है, जिससे यात्रियों को होली के दौरान बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights