Nature Nature

मलेशिया के माइनिंग सर्वर रूम का वीडियो दिखाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर ठगी, अब भंडाफोड़

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन बदमाशों को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया है। साइबर क्रिमिनर्ल्स मलेशिया में माइनिंग सर्वर रुम का वीडियो दिखाकर मोटे प्रॉफिट लालच देने की कहकर बिटकाईन इनवेस्ट में फांसते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विदेशी करेंसी व करेंसी काउंटिंग मशीन बरामद की है। पूछताछ में गिरोह के पकड़े गए बदमाशों ने 244 लोगों को मेंबर बनाकर 10 करोड़ रुपए वसूलना स्वीकार किया है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- फ्रॉड में आरोपी अविनाश शर्मा (29) निवासी हनुमान वाटिका आमेर, जितेन्द्र सिंह (46) निवासी ऑफिसर कॉलोनी कनकपुरा करधनी और चमन सिंह (52) निवासी शेखावटी नगर रोड नंबर-14 हरमाड़ा को अरेस्ट किया गया है। जिनके कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 37 मलेशियाई करेन्सी (रिन्गिट), 40 यूएई की करेन्सी, (दिरहम), एक लैपटॉप, 04 मोबाइल व 1 करेन्सी काउन्टिंग मशीन बरामद की गई है।

पुलिस को मिली फ्रॉड की शिकायत
श्याम नगर स्थित पंचशील कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह राजावत (39) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया- पिछले 5 महीने पहले आरोपी अविनाश शर्मा, दिनेश पाराशर व चमन सिंह ने bitmine.world के नाम से इंटरनेशनल कंपनी के मल्टी लेवर/नेटवर्क मार्केटिंग प्लान के बारे में बताया था। निवेश करने पर अधिकतम 16 प्रतिशत मासिक आय का प्रॉफिट का लालच दिया। खुद ने भी लाखों रुपए कंपनी में इनवेस्ट होने के बारे में बताया। आगे मेंबर जोड़ने पर रेफरल बोनस 5 यूएसडीटी देने की कहा गया। बातों में आकर 2.27 हजार रुपए लगा दिया। शक होने पर रुपए मांगने पर लौटाने से मना कर दिया।

पकड़ने पर किए चौकाने वाले खुलासे
पुलिस की ओर से साइबर सेल (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार की मदद से क्रिमिनर्ल्स का पता लगाया गया। एसएचओ (श्याम नगर) दलबीर सिंह और डीएसटी प्रभारी विश्म्भर की टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों से हुए खुलासे चौकाने वाले थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अविनाश के साथ अन्य आरोपी बैंगलोर निवासी युनुस खान और दिनेश पाराशर शामिल है। साइबर फ्रॉड का गैंग बैंगलोर से ऑपरेट हो रहा है। मलेशिया में अविनाश की आईडी बनवाई गई। गैंग का सरगना अविनाश शर्मा नकद राशि से USDT खरीदकर मलेशिया भेजता था।

मलेशिया में लगे माइनिंग सर्वर रुम का वीडियो दिखाकर इनवेस्ट की रकम का 16 प्रतिशत प्रॉफिट देने की कहकर लोगों को फांसता था। अविनाश की दो आईडी में करीब 1.98 करोड़ डॉलर का आना-जाना हुआ। अभी तक जांच में 244 लोगों को मेंबर बनाकर करीब 10 करोड़ रुपए की रकम ऐंठना सामने आया है। प्रकरण दर्ज होने पर सर्वर डाउन करते हुए लोगों को आउट कर दिया। गैंग से मिले बैंक अकाउंट्स के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर पोर्टल पर 7 शिकायत दर्ज मिली है।

  • Related Posts

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Kohat Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। यह…

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Bikaner Nagar Nigam: बीकानेर निकाय चुनाव के बाद नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 80 वार्डों वाली नगर निगम में कांग्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    UPI Charges: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर अब लगेगा MDR, ग्राहक देंगे या दुकानदार? समझें पूरा मामला

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    TMC Name Symbol: TMC के नाम-निशान पर EC की रोक, राहुल गांधी बोले- ‘पार्टी चोरी’ लोकतंत्र के पतन का संकेत

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    Pakistan News: पाकिस्तान में फिर कड़े हुए किफायती कदम, 9 बजे बंद होंगे बाजार; सरकारी गाड़ियों पर भी रोक

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights