Nature Nature

प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

Nature

समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। नाचना से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट बस में तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। यह हादसा धानेरा के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। उस समय बस में कुल 16 यात्री सवार थे। अचानक आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदना पड़ा।

हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले धानेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर पालनपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल यात्री की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। आग लगने से बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। यह बस स्वागत ट्रेवल्स की थी, जिसे हाल ही में नाचना-अहमदाबाद रूट पर शुरू किया गया था। बस संचालक निर्मल रैयानी ने घटना की जानकारी मिलते ही अपनी टीम को मौके पर भेजने की बात कही है।

  • Related Posts

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के रूप में मनाया…

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चलती कार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights