Nature Nature

भागवत कथा में अमित पारीक का सम्मान किया गया, मन को बछड़े की भांति बांधें-शिवेन्द्रस्वरूप

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में आयोज्य नव दिवसीय भागवत कथा के अष्टम दिन कथा करते हुए युवा संत शिवेन्द्र स्वरूपजी ने कहा कि अनंत जन्मों के पाप मन को भगवान में लगाने नहीं देते। ज्यों ही जीव भगवान का भजन करने की चेष्टा करता है, मन में व्यर्थ चिंतन प्रारंभ हो जाता है। ऐसी स्थिति में मन को रोके रखने के लिए अपनी धारणा को दृढ़ करते रहें। आप नहीं हारेंगे तब मन भी अपनी उछलकूद बंद कर हार जाएगा। भजन में अभ्यास जरूरी है। शरीर सध जाएगा तो मन भी सध जाएगा। अनेक जन्मों के संचित कषायों से मुक्त होने के लिए आपने बछड़े के रूपक से बात को समझाया। बछड़े को बांधने पर वह खूंटा और रस्सी तुड़ाने की चेष्टा करता ही है। अगर अंतःकरण का परिशोधन करना है तो मन रूपी बछड़े को भजन रूपी मजबूत रस्सी से बांधना ही होगा।
भागवत कथा में संत जी ने कहा कि शरीर छह विकृतियों से युक्त होता है। शरीर का जन्म होता है, उसका परिवर्तन, परिवर्धन होता है, फिर क्षीण होकर नष्ट हो जाता है। आपने कहा कि दूसरे के अधिकार का हरण करने पर नर्क भोगना पड़ता है। दिए हुए दान और दूसरे के दान को कभी नहीं हड़पना चाहिए। भागवत में आज कृष्ण सुदामा मिलन तक की कथा सुनाई गई।
आज महाराज ने श्रोताओं को छह व्रत धारण करने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि प्रति दिन स्नान, दो वक्त संध्या वंदन, निरंतर भगवन्न नाम का जप, देवताओं का पूजन, बलिवेश्व तथा अतिथि सत्कार का भाव रखना चाहिए। आपने कहा कि दरिद्रता का नाता कभी भी धन से नहीं होता, असल में दरिद्र वह व्यक्ति है जो भगवान का नाम नहीं लेता।
कथा के प्रारंभ में कथा आयोजक परिवार के अमित पारीक का असम प्रदेश ऑल इंडिया पारीक महासभा का अध्यक्ष मनोनीत होने पर गौहाटी पारीक समाज की ओर से शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। पचास से अधिक श्रोताओं का भी सम्मान किया गया।
कल कथा के विश्राम के उपरांत भागवतजी को गाजे बाजे के साथ पाराशर मंदिर पहुंचाया जाएगा। कथा में उद्घोषणाओं का संचालन चेतन स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights