Nature Nature

निफ्टी में साल की सबसे बड़ी गिरावट, बाजार में मचा हड़कंप

Nature

समाचार गढ़ 19 मार्च 2026। शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई। 12 महीनों में निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। करीब 13 लाख करोड़ का मार्केट कैप खत्म हुआ। आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान की जंग से बाजार में हाहाकार है। भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद हुआ।

सेंसेक्स में 2497 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में भी 775 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यूरोप में गैस की कीमतों में 30% की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले भी आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई थी। निफ्टी में 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में करीब 2000 अंकों की गिरावट देखी गई।

आपको बता दें कि आज सुबह चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा है। शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी देखने को मिल रही है। भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली रही। BSE सूचकांक में 1,694.55 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल 75009.58 अंक पर BSE सूचकांक पहुंच गया। BSE सूचकांक में आई 2.21 फीसदी की गिरावट हुई।

NSE सूचकांक में 502.20 अंकों की गिरावट हुई। NSE सूचकांक फिलहाल 23275.60 अंक पर पहुंच गया है। NSE सूचकांक में फिलहाल 2.11 फीसदी की गिरावट आई है। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी में करीब 7 लाख करोड़ की कमी आई है। जापान, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखी गई।

कच्चे तेल की कीमतों में आई व्यापक तेजी का शेयर बाजार पर भी असर देखने मिला। करीब 112 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल का भाव बोला जा रहा है। आज तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखा गया। तेल की कीमतें 111 डॉलर प्रति बैरल के पार हुई। वॉल स्ट्रीट और एशियाई शेयर बाजार धड़ाम हुआ। ईरान जंग से महंगाई का खतरा है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान

    समाचार गढ़ 19 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सियासत तेज हो गई। सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने उम्मीदवारों…

    राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी, सीएम भजनलाल ने किया रवाना

    समाचार गढ, 19 मार्च 2026। राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान

    निफ्टी में साल की सबसे बड़ी गिरावट, बाजार में मचा हड़कंप

    निफ्टी में साल की सबसे बड़ी गिरावट, बाजार में मचा हड़कंप

    राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी, सीएम भजनलाल ने किया रवाना

    राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी, सीएम भजनलाल ने किया रवाना

    असम और केरल चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कई बड़े नाम शामिल

    असम और केरल चुनाव:  बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कई बड़े नाम शामिल

    दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी: युद्ध के बीच भी टॉप-10 में इज़रायल, भारत 116वें स्थान पर

    दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी: युद्ध के बीच भी टॉप-10 में इज़रायल, भारत 116वें स्थान पर

     बाजार में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं कारण

     बाजार में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights