समाचार गढ़ 20 मार्च 2026। मिडिल ईस्ट देशों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। तेल उत्पादन ठप होने से कीमतों में उबाल आ गया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 21वां दिन है। यह युद्ध अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।
साउथ पार्स नेचुरल गैस क्षेत्र पर हमले के बाद ईरान बौखला गया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी अरब, UAE, ओमान, कतर और बहरीन के ऊर्जा संयंत्रों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालातों को देखते हुए यह युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है।
कूटनीति, संवाद और संयम से ही हालात बिगड़ने से रोके जा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वैश्विक शांति और स्थिरता गंभीर खतरे में पड़ सकती है। ईरान के हमलों के बाद सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने दो टूक कहा है कि अब सहनशक्ति खत्म हो रही है और जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।










