Nature Nature

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

Nature

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर खासकर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में इस विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर सहित आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं के मंडावा में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राजधानी में सुबह बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव के चलते अलवर सहित कई शहरों में सुबह धुंध छाई रही, जिससे कई जगहों पर विजिबिलिटी 30 मीटर से कम दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अब कल से मौसम साफ होने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी और अगले 2-3 दिनों में तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights