Nature Nature

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

Nature

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

समाचार गढ़, 28 मार्च 2026। राजस्थान में शनिवार से मौसम अचानक करवट लेने वाला है। प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर लगभग सभी जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाने, रुक-रुक कर बारिश होने, तेज आंधी चलने और कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

आज (शनिवार) प्रदेश के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ने विशेष रूप से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम साफ रहा और जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर सहित अधिकांश शहरों में तेज धूप खिली रही। इसके चलते कुछ इलाकों में हल्की गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान कोटा में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में भी दिनभर तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक प्रदेश में रुक-रुक कर आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जिन खेतों में फसल कट चुकी है या मंडियों में खुले में रखी गई है, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में भी लगातार नए वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रह सकता है और फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights