Nature Nature

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

Nature

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026, जयपुर। National Highways Authority of India (NHAI) ने जयपुर से विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

NHAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जयपुर-Delhi पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा, जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया और बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुरा और हिंगोनिया, तथा जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर टोल दरों में संशोधन किया गया है।

कार चालकों को राहत, भारी वाहनों पर असर

नए टोल रेट में कार चालकों को राहत दी गई है, क्योंकि उनके लिए टोल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, अधिकतर बढ़ोतरी हल्के और भारी कमर्शियल वाहनों के लिए की गई है।

रिंग रोड पर प्राइवेट और हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि भारी कमर्शियल वाहनों के टोल में 5 से 20 रुपए तक की वृद्धि की गई है।

सालाना पास भी हुआ महंगा

NHAI ने कार के सालाना पास की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब 1 अप्रैल से यह पास 3000 रुपए के बजाय 3075 रुपए में मिलेगा। इस पास के तहत 200 बार टोल पार करने की सुविधा मिलती है।

कैसे तय होती हैं टोल दरें
टोल टैक्स की दरें Wholesale Price Index (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर वर्ष इसके मूल्यांकन के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दरें लागू करता है।

इसके अलावा टोल दरें सड़क की लंबाई और उस पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास और टनल के आधार पर भी निर्धारित होती हैं। जहां अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां टोल दरें भी अधिक होती हैं।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights