Nature Nature

भारती निकेतन मेगा ओलिंपियाड परिणाम जारी: टॉपर्स को स्कूटी, टैबलेट व साइकिल, प्रवेश पर भारी फीस छूट

Nature

समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में 29 मार्च को आयोजित मेगा ओलिंपियाड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश लेने पर स्कूटी, टेबलेट, साईकिल उपहार में दिए जाएंगे। प्रवेश लेने पर कक्षावार टॉपर्स को प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तक फीस में भारी छूट दी जा रही है। रैंक 4 से 10 तक विशेष छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पर फीस में निश्चित छूट दी जाएगी। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। कक्षा टॉपर्स को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी नीचे दी गई लिंक में अपना परिणाम देखें और शीघ्र ही विद्यालय में संपर्क करें। 1 मार्च को ओलंपियाड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी विद्यार्थी ओलंपियाड परीक्षा का लाभ लेने के लिए विद्यालय में आकर संपर्क करें। ओलंपियाड के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ हो गए है।
बड़े शहरों के संस्थानों को टक्कर दे रहा भारती निकेतन, सुविधा व संसाधनों की उपलब्धता में शानदार।
समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। संस्थान द्वारा क्षेत्र से बाहर जा रहें विद्यार्थियों का पलायन रोकने के लिए सुविधा व संसाधनों की शानदार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। नीट व आईटीआई जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध शिक्षकों की टीम का चयन किया गया है। संस्थान के डायरेक्टर श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि संस्थान में प्रवेश लेने पर कक्षा 1 से ही विशेष रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य अनुभवी एवं प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा दैनिक व वार्षिक प्लान बनाकर समयबद्ध रूप से करवाया जाता है। विद्यालय में बड़े शहरों में उपलब्ध संसाधनों से भी बेहतर सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध करवाएं जा रहें है। फीस भी बड़े संस्थानों से कम रखी गई है ताकि गणवत्ता के साथ रियायती शिक्षण छात्रों को अपने घर के नजदीक मिल सके। विद्यालय में कक्षा कक्ष के शिक्षण के साथ कक्षा 3 से ही NEET IIT JET ICAR CA CS IAS RAS SSC BANK RAILWAY आदि अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेष अध्यापकों के दल द्वारा करवाई जा रही है। जिनका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। नियमित OMR Sheet पर अभ्यास करवाया जाता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर की बड़ी और शानदार प्रयोगशालाएं हैं। एसी पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। वहीं संस्थान में विषय विशेषज्ञों की टीम है जो एक एक बच्चे का बायोडेटा खंगाल कर टॉपर निकालती है। स्कूल में खेल मैदान हैं, जिनमें सभी खेलों के प्रशिक्षित कॉच खेल प्रशिक्षण देते है। ये श्रेष्ठ खिलाड़ियों को राज्य स्तर व नेशनल तक ले जाते हैं। विद्यालय में शानदार हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। जिसमें अतिरिक्त स्टाफ द्वारा शिक्षण के साथ घर जैसा वातावरण व रहने खाने की सुविधा है। संस्थान में विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाए जाने पर भी ध्यान दिया जाता है। समय समय पर मेगा सेमिनार का आयोजन किया जाता है, जिनमें मोटिवेशन के साथ आत्मविश्वास निर्माण की कार्यशाला लगाई जाती है। स्वामी ने बताया कि किसी भी बड़े शहर के बाहरी संस्थान में प्रवेश से पूर्व सभी विद्यार्थी एवं अभिभावक एक बार विद्यालय का अवलोकन जरूर करें। https://www.bhartiniketan.com/bsatresult

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights