समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग से जुड़े पदाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत को आमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की और अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्युत प्रभारी रघुनाथ सिंह सोलंकी, डिस्कॉम मंत्री संजय देवड़ा, निर्मल देवड़ा, मुकेश मेहरा, पप्पू कुमावत आदि मौजूद रहे।












