Nature Nature

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

Nature

समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रामपुरा बस्ती की गली नंबर 7 में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक की तलवार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जय सिंह (28) पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता ने अपने बेटे के साले कपिल सिंह और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

SHO विजेंद्र शीला ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, डीएसपी अनुज डाल के मुताबिक, जय सिंह और उसकी पत्नी के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा था, जो इस हत्या की वजह बना।

FIR के अनुसार, घटना से पहले रात 10:44 बजे जय सिंह की पत्नी कुंजिका ने अपने ससुर को फोन कर धमकी दी थी—“अपने बेटे को समझा लो, नहीं तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।”

इसके बाद जब पिता ने जय सिंह को ढूंढा तो वह घर पर नहीं मिला। तलाश करते हुए जब वे रामपुरा बस्ती स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां उन्होंने देखा कि कपिल सिंह और उसका साथी जय सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि कपिल सिंह के हाथ में तलवार थी।

शोर मचाने पर आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जय सिंह को PBM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights