Nature Nature

मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

Nature

समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि लतीफ देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए उससे संपर्क कर सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। लतीफ पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया। सुरक्षाबलों ने उसे देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में घेर लिया था। बताया जा रहा है कि वह एक मस्जिद में छिपा हुआ था।

सुरक्षाबलों ने वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से संपर्क किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।

कौन था लतीफ अहमद भट?

लतीफ भट कुलगाम का रहने वाला था और लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था। बताया जाता है कि वह कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छोटे हमलों को अंजाम देता था और स्थानीय लोगों के बीच इस तरह घुल-मिल जाता था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था। इसी वजह से सुरक्षाबलों के लिए उसे तलाशना चुनौती बना हुआ था।

2020 में परिवार छोड़ लश्कर में हुआ था शामिल

लतीफ के परिवार का संबंध कुलगाम के ख्रेवन चादर गांव से बताया जाता है। नवंबर 2020 में उसने अपना घर और परिवार छोड़ दिया था। इसके बाद वह लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया।

उस पर कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल होने के आरोप थे। इनमें प्रवासी मजदूरों की हत्या का मामला भी शामिल है। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में दो पुलिस अधिकारियों की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। बताया जाता है कि ये अधिकारी सेना में शामिल होने के लिए वापस लौट रहे थे।

लतीफ लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के नाम पर भी हमलों को अंजाम देता था। इस संगठन को पाकिस्तान से निर्देश मिलने की बात कही जाती है।

CRPF जवानों पर हमले में भी था शामिल

11 नवंबर को कुलगाम जिले के नौपोरा अखरान इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने CRPF के नाके पर गोलीबारी की थी। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए थे।

बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे भी लतीफ भट का हाथ था। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद से ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। इसी अभियान के दौरान लतीफ को घेरकर मार गिराया गया।

  • Related Posts

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार तड़के एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की…

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights