Nature Nature

कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

Nature

समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार तड़के एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। फिलहाल मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इससे एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने कुलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन चला रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश जारी है।

एक दिन पहले लश्कर के दो आतंकी किए थे ढेर

कुलगाम में इस ताजा मुठभेड़ से एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें संगठन का कमांडर लतीफ अहमद भट भी शामिल था।

यह कार्रवाई 11 नवंबर को कुलगाम में हुए हमले के जिम्मेदार आतंकियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई थी। मारे गए आतंकियों में उमर निसार डार भी शामिल था, जो लतीफ भट के साथ मिलकर सुरक्षा बलों की गतिविधियों की रेकी कर चुका था।

CRPF नाके पर हमले से पहले कई जगहों की थी रेकी

कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट ने 10 नवंबर को CRPF जवानों पर हमले से पहले कई जगहों की रेकी की थी।

पुलिस की ओर से साझा किए गए CCTV फुटेज में दोनों आतंकियों की गतिविधियां कैद हुई थीं। फुटेज के मुताबिक, आरोपियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और हमले की योजना तैयार करने के लिए मीर बार, अखरान, हबलिश और किलम सहित कई जगहों की रेकी की थी।

11 नवंबर को उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर अखरान में CRPF के एक नाके पर हमला किया और इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। बाद में 10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच में दोनों आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

फिलहाल कुलगाम में सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान जारी है। ताजा मुठभेड़ में आतंकियों की संख्या और किसी के हताहत होने को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि लतीफ…

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights